सीवान : एसएलआर बोगी में यात्री की गला रेतकर हत्या
गोरखपुर से सीवान आने वाली ट्रेन में घटना सीवान : गोरखपुर से कप्तानगंज थावे होकर सीवान आने वाली 55076 पैसेंजर ट्रेन की एसएलआर बोगी में अपराधियों ने एक अधेड़ यात्री की गला रेतकर हत्या कर दी. शनिवार की अहले सुबह 3:30 बजे सुबह में जब ट्रेन सीवान जंक्शन की प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंची तब […]
गोरखपुर से सीवान आने वाली ट्रेन में घटना
आपके शहर में
सीवान : गोरखपुर से कप्तानगंज थावे होकर सीवान आने वाली 55076 पैसेंजर ट्रेन की एसएलआर बोगी में अपराधियों ने एक अधेड़ यात्री की गला रेतकर हत्या कर दी. शनिवार की अहले सुबह 3:30 बजे सुबह में जब ट्रेन सीवान जंक्शन की प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंची तब आरपीएफ के जवान विकास कुमार कनौजिया और जेके सिंह ने बोगी की जांच के दौरान ट्रेन की फ्रंट एसएलआर बोगी में रेलयात्री का क्षत-विक्षत शव पाया. ट्रेन की बोगी में चारों तरफ खून फैला हुआ था. आरपीएफ के जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी.
मृत रेलयात्री रवींद्र सिंह पुत्र रामाधार सिंह उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जनपद के स्टेशन रोड दुदही का रहने वाला था. घटना के संबंध में आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन शुक्रवार की रात्रि में जब दुदही स्टेशन पर रुकी होगी तभी रेलयात्री के साथ अपराधी एसएलआर बोगी में सवार हुए होंगे. चलती ट्रेन में अपराधी ने यात्री की हत्या कर दी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए