प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर किया जख्मी

Updated at : 24 Apr 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर किया जख्मी

सीवान/दरौंदा : थाना क्षेत्र के सिरसांव की एक महिला को सोमवार की रात चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल महिला सिरसांव निवासी केदार प्रसाद की पुत्री मीना देवी हैं. थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे रात में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा निवासी बच्चन बीन का […]

विज्ञापन

सीवान/दरौंदा : थाना क्षेत्र के सिरसांव की एक महिला को सोमवार की रात चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल महिला सिरसांव निवासी केदार प्रसाद की पुत्री मीना देवी हैं.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे रात में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा निवासी बच्चन बीन का पुत्र कल्लू बीन ने जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू से हमला किया.
जिसमें मैं घायल हो गयी. प्राथमिकी में कल्लू बीन, सिरसांव निवासी देवलाल प्रसाद, मैना देवी और रोहित प्रसाद को नामजद किया गया हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा गांव निवासी बच्चन बीन के पुत्र कल्लू बीन की बहन की शादी सिरसांव गांव हुई हैं. जिसे कल्लू बीन का आना जाना रहता था और केदार बीन की पुत्री मीना देवी से प्रेम प्रसंग हो गया. लेकिन मीना देवी के शादी होने के बाद भी दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और कल्लू बीन मीना के ससुराल भी जाया करता था.
जिसे नाराज हो कर प्रेमी ने प्रेमिका को गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में दरौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन