बाहुबली सतीश पांडेय सहित चार नामजद, दो अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मैरवा : मैरवा थाना क्षेत्र के गंधू छापर निवासी सह जीरादेई प्रखंड प्रमुख पति त्रिभुवन तिवारी पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने 79/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी घायल त्रिभुवन तिवारी के फर्द बयान पर मैरवा पुलिस ने दर्ज की है. गोली मारने के मामले में घायल त्रिभुवन तिवारी ने गोपालगंज […]

विज्ञापन

मैरवा : मैरवा थाना क्षेत्र के गंधू छापर निवासी सह जीरादेई प्रखंड प्रमुख पति त्रिभुवन तिवारी पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने 79/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी घायल त्रिभुवन तिवारी के फर्द बयान पर मैरवा पुलिस ने दर्ज की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गोली मारने के मामले में घायल त्रिभुवन तिवारी ने गोपालगंज के बाहुबली सतीश पांडे, मुफस्सिल थाने के योगेंद्र यादव तथा जीरादेई थाना क्षेत्र के सुरवल के दोनों जयसवाल बंधु सुधीर व अरुण जायसवाल सहित दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बता दें कि रविवार की अहले सुबह त्रिभुवन तिवारी को उनके आवास पर मोबाइल से बाहर बुला कर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और वे फरार हो गये. परिजनों ने उन्हें सीवान सदर ले गये, जहां से वे पटना के लिए रेफर हो गये.वहां उनका इलाज चल रहा है. इस वारदात के बाद से क्षेत्र में एक बार फिर कई आपराधिक घटनाएं के शुरू हो जाने की आशंका प्रबल हो गयी हैं.
उधर, इस गोली कांड में पड़ोसी जिले के बाहुबली सतीश पांडेय का नाम के साथ जीरादेई के सुरवल गांव निवासी जायसवाल बंधु सुधीर व अरुण जो पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के करीबी है उनका नाम आ जाने के बाद तनातनी बढ़ जायेगी. इसकी चर्चा क्षेत्र में खूब होने लगी है. वहीं, इस घटना के बाद जिला प्रशासन सहित स्थानीय पुलिस के होश उड़ गये हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन