आरक्षण टिकट काउंटर बंद होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : सोमवार को सीवान जंक्शन का आरक्षण टिकट काउंटर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहने पर रेल यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. रेल यात्रियों के हंगामे के बाद करीब साढ़े तीन बजे काउंटर खुला तथा रेल यात्रियों ने टिकट लिया. सोमवार को सुबह आठ बजे से दो बजे तक दो काउंटर खुले थे. […]
विज्ञापन
सीवान : सोमवार को सीवान जंक्शन का आरक्षण टिकट काउंटर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहने पर रेल यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. रेल यात्रियों के हंगामे के बाद करीब साढ़े तीन बजे काउंटर खुला तथा रेल यात्रियों ने टिकट लिया.
सोमवार को सुबह आठ बजे से दो बजे तक दो काउंटर खुले थे. दो बजे के बाद एक काउंटर खुलता है. लेकिन दो बजे से लेकर करीब साढ़े तीन बजे तक एक काउंटर नहीं खुला तथा रेल यात्री आरक्षण टिकट के लिए लाइन में खड़े थे.
जब कर्मचारियों ने रेल यात्रियों को बताया कि काउंटर नहीं खुलेगा तो रेल यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस संबंध में डीसीआइ गणेश कुमार यादव ने बताया कि दो बजे से जिस कर्मचारी की ड्यूटी थी. सुबह से काम करने वाला कर्मचारी दूसरे शिफ्ट काम करने को तैयार नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










