सीवान के जीबी नगर थाना को मिला नया मॉडल भवन, एसपी बोले- पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर कार्य सुविधा
फ़ोटो. मंच पर उपस्थित एसपी और एसडीपीओ अन्य
जीबी नगर थाना परिसर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का भव्य उद्घाटन हुआ. एसपी भारत सोनी ने कहा कि नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अधिक प्रभावी होंगे. स्थानीय लोगों के सहयोग से यह संभव हो पाया.
Model Police Station: जीबी नगर थाना परिसर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन गुरुवार को एसपी भारत सोनी एवं सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रभुनाथ महतो ने किया.
आपके शहर में
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी भारत सोनी ने कहा कि नये मॉडल थाना भवन का उद्घाटन होना खुशी की बात है. भवन के निर्माण में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन उनके प्रति आभारी है. उन्होंने कहा कि नये भवन के निर्माण से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कार्य करने में बेहतर सुविधा मिलेगी. इससे थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी.
स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा हुआ भवन निर्माण
बताया गया कि थाना भवन निर्माण की नींव तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने रखी थी. उस समय विधिवत पूजा-पाठ भी कराया गया था. वहीं, थाना भवन के लिए जमीन के चयन में तरवारा पंचायत की मुखिया शहिदा खातून के पति रहमतुल्लाह अंसारी ने प्रशासन का सहयोग किया. उनके सहयोग के साथ स्थानीय लोगों के प्रयास से मॉडल थाना भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सका.
छात्राओं ने प्रस्तुत किया स्वागत गान
उद्घाटन समारोह के दौरान छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर एसपी भारत सोनी का स्वागत किया. कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक अशोक प्रसाद दास, जीबी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष रामाशंकर साह, पचरुखी सीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
इसके अलावा जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, मोहम्मद सोहैल, शंभु तिवारी समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए