सीवान में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा जांच, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
फ़ोटो.बैंक जांच करती पुलिस
जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन गश्ती और बैंक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बैंकों और एटीएम परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए.
Bank Security: जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की ओर से लगातार सघन गश्ती और बैंक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों ने बैंकों और एटीएम परिसरों की जांच की.
आपके शहर में
इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की. पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी ली.
एटीएम परिसरों का भी लिया जायजा
पुलिस टीम ने एटीएम परिसरों और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंककर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया. बैंक परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस ने नजर रखी.
कमी मिलने पर सुधार का निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले में नियमित रूप से बैंक और एटीएम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित बैंक प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिये जा रहे हैं.
पुलिस ने आम लोगों से भी बैंकिंग लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए