लंबी दूरी की ट्रेनों में जल्द लगेंगे एलएचबी कोच
Updated at : 30 Mar 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी अब उनकी रेल यात्रा पहले से भी आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित होगी. सीवान जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में एलएचबी कोच लगेगी. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में एलएचबी कोच लगेगी. उसके बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश […]
विज्ञापन
सीवान : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी अब उनकी रेल यात्रा पहले से भी आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित होगी. सीवान जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में एलएचबी कोच लगेगी. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में एलएचबी कोच लगेगी.
उसके बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी ट्रेन में एलएचबी कोच जायेंगे ताकि रेल यात्रियों की सुरक्षा व मेंटेनेंस में आ रही दिक्कतों से रेल कर्मचारी बच सकें. बता दें की लंबी दूरी की गरीब रथ, पुरबिया, वैशाली को छोड़ अन्य सभी ट्रेनों में 25 साल पुराना सामान्य कोच लगा है.
कोच के अंदर सीटों से लेकर शौचालय तक की स्थिति बदतर है. सभी इतने पुराने व जर्जर है की दुर्घटना के समय रेलयात्री अपनी जान भी नहीं बचा सकते है. रेल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने सभी पुरानी कोच हटा कर नये एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है.
एलएचबी कोच की खासियत
यह एक तरह का जर्मन तकनीकी का डिजाइन किया गया कोच है. सीबीसी कपलिंग होने के कारण यह एक अलग कोच है. जो सामान्य कोच से काफी सुरक्षित है. स्नैक्स टेबल होने के कारण अगर ट्रेन रफ्तार में हो और कोच के अंदर कोई यात्री गिरे तो उसे चोट कम आयेगी और गिरने की क्षमता भी कम होगी. दुर्घटना के समय कोच पटरी से उतर भी जाती है तो नहीं पलटेगी.
यात्रा के दौरान परेशानी कम होती है इसके अलावा एसी कोच में फैन नहीं होता है. रेलवे के अधिकारियों द्वारा बताया जाता है कि अब तक इस तरह के कोच में सफर करने पर दुर्घटना का प्रतिशत शून्य रहा है.
सिर्फ पुरबिया एक्सप्रेस में एलएचबी कोच
सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस में ही एलएचबी कोच से लैस है. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो जनसाधारण राजधानी सहित अन्य दूर जाने वाली ट्रेनें एलएचबी कोच से लैस होगा.
क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक
स्टेशन अधीक्षक एम एम पांडेय ने बताया कि एलएचबी कोच में सेफ्टी की अधिक होती है. यह कोच लगने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ जाती है इसमें चैन कपलिंग की जगह सीबीसी कपलिंग होती है.
गाड़ी को रास्ते में खुलने का डर नहीं होता है. सीवान के रास्ते पुरबिया एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, जनसाधारण सहित अन्य ट्रेन भी गुजरेगी.
एमएम पांडे, स्टेशन अधीक्षक
क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक
स्टेशन अधीक्षक एम एम पांडेय ने बताया कि एलएचबी कोच में सेफ्टी की अधिक होती है. यह कोच लगने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ जाती है इसमें चैन कपलिंग की जगह सीबीसी कपलिंग होती है.
गाड़ी को रास्ते में खुलने का डर नहीं होता है. सीवान के रास्ते पुरबिया एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, जनसाधारण सहित अन्य ट्रेन भी गुजरेगी.
एमएम पांडे, स्टेशन अधीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




