बीडीसी उपचुनाव में मनोज की जीत

Updated at : 13 Mar 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीसी उपचुनाव में मनोज की जीत

बसंतपुर : प्रखंड के पंचायत समिति भाग संख्या नौ के लिए रविवार को हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे सभागार भवन में बने स्ट्रांग रूम में शुरू हुई. बीडीसी उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे चार प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना के दौरान इवीएम पर टिकी रहीं. उतार-चढ़ाव के बीच मतगणना कक्ष से अंतिम परिणाम […]

विज्ञापन

बसंतपुर : प्रखंड के पंचायत समिति भाग संख्या नौ के लिए रविवार को हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे सभागार भवन में बने स्ट्रांग रूम में शुरू हुई. बीडीसी उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे चार प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना के दौरान इवीएम पर टिकी रहीं.

उतार-चढ़ाव के बीच मतगणना कक्ष से अंतिम परिणाम की घोषणा प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता के पक्ष में सुनाई देने पर बाहर खड़े समर्थकों के चेहरे खिल उठे.
बीडीसी प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता ने 580 मतों के बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश प्रसाद उर्फ भंडारी को पराजित कर जीत हासिल की. विजयी प्रत्याशी मनोज गुप्ता को 1412, निकटतम प्रत्याशी राजेश प्रसाद को 832, तीसरे प्रत्याशी विवेक कुमार सिंह को 99 व चौथे प्रत्याशी मुन्ना कुमार कौल को 59 मत प्राप्त हुए.
मतगणना की समाप्ति के उपरांत महाराजगंज के एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा, डीसीएलआर प्रवीण कुमार की मौजूदगी में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो आशिफ ने विजयी प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद प्रमाणपत्र सौंपा. मतगणना के दौरान एआरओ लक्ष्मण राम, बीएओ सूर्यकुमार राम, एसआइ अखिलेश सिंह, राजकुमार झा, एएसआइ प्रमोद कुमार सिंह समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे.
बसंत बने पंचायत समिति सदस्य
भगवानपुर हाट. प्रखंड की शंकरपुर पंचायत समिति के पद के लिए हुए उपचुनाव में बसंत मांझी को विजयी घोषित किया गया. बसंत मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोज बैठा को 234 मतों के अंतर से पराजित कर पंचायत समिति के पद पर कब्जा किया. आरओ सह बीडीओ डॉ अभय कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन