साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

दरौली/मैरवा : थाना क्षेत्र के करनयी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूध लेकर जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में जहां साइकिल सवार की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन
दरौली/मैरवा : थाना क्षेत्र के करनयी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूध लेकर जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में जहां साइकिल सवार की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. घटना के क्रम में बताया जाता है कि रविवार की शाम गड़वार गांव निवासी स्व उमा चौबे का छोटा पुत्र अमित कुमार चौबे प्रतिदिन की भांति डेयरी पर दूध देने के लिए पहुंचा.
वहां से अभी लौट ही रहा था कि चिकेन लाने बाइक से जा रहे करनयी गांव निवासी अर्जुन कुमार की बाइक से जोरदार ठोकर लग गयी. इस घटना में अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक अर्जुन भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर श्रीनिवास यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराया तथा कफन देकर शव को परिजनों को सौंप दिया है. इधर शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक अमित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया.
एक साल पहले हुई थी अमित की शादी, गांव वालों में दुख का माहौल
तीन भाइयों में अमित सबसे छोटा भाई था. बड़ा भाई दिमागी से विक्षिप्त है. वहीं दूसरा भाई दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं.
अमित घर पर ही रहकर अपना कार्य देखता था. एक साल पहले 10 फरवरी, 2018 को अटवा गांव निवासी देवेंद्र उपाध्याय की पुत्री वंदना से उसकी शादी हुई थी. जैसे ही उसकी मौत की सूचना पत्नी को मिली वह दहाड़े मारकर रोने लगी. उसकी चीत्कार देख सबकी आंखें नम हो जा रही थीं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन