बहू ने ससुर पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- जब विरोध किया तो...

Updated at : 11 Mar 2019 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
बहू ने ससुर पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- जब विरोध किया तो...

सीवान:बिहार केसीवानमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझवा निवासी रामानंद यादव की पुत्री मनीषा देवी ने अपने ससुर पर छेड़खानी करने तथा पति पर जेठानी के साथ मधुर संबंध होने का एक परिवाद पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल कराया था. इस पर मुफस्सिल थाने की पुलिस की पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ अनुसंधान कर प्राथमिकी […]

विज्ञापन

सीवान:बिहार केसीवानमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझवा निवासी रामानंद यादव की पुत्री मनीषा देवी ने अपने ससुर पर छेड़खानी करने तथा पति पर जेठानी के साथ मधुर संबंध होने का एक परिवाद पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल कराया था. इस पर मुफस्सिल थाने की पुलिस की पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ अनुसंधान कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

उसने अपने आवेदन में कहा कि मेरी शादी उचक्कागांव थाने के झिरुआ निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ 5 मार्च, 2017 को हुई थी. शादी के बाद से ही मेरे ससुर सुरेंद्र यादव की नीयत मेरे प्रति खराब थी. एक दिन मेरे कमरे में ससुर घुस गये तथा बिछावन पर पटक कर मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. शोरगुल करने के बाद मेरी सास व परिवार के अन्य लोग पहुंचे और मेरी आबरू बच सकी. उसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, मालती देवी, मनीषा देवी, उपेंद्र यादव को दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपित किया है.

ये भी पढ़ें… शराब के नशे में धुत्त जेलर ने महिला सिपाही के साथ किया ये काम, उसके बाद …

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन