ePaper

प्रतापपुर गोलीकांड के मामले में दारोगा शिवजी सिंह की जिरह पूरी

Updated at : 09 Mar 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतापपुर गोलीकांड के मामले में दारोगा शिवजी सिंह की जिरह पूरी

सीवान : मंडल कारा में गठित विशेष न्यायाधीश सह एडीजे वन विनोद शुक्ल की अदालत में पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने प्रतापपुर गोली कांड के मामले में दारोगा शिवजी सिंह की जिरह शुक्रवार को चौथे दिन पूरी कर ली. जिरह के दौरान दारोगा ने कहा है कि प्रतापपुर में जब्त […]

विज्ञापन
सीवान : मंडल कारा में गठित विशेष न्यायाधीश सह एडीजे वन विनोद शुक्ल की अदालत में पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने प्रतापपुर गोली कांड के मामले में दारोगा शिवजी सिंह की जिरह शुक्रवार को चौथे दिन पूरी कर ली. जिरह के दौरान दारोगा ने कहा है कि प्रतापपुर में जब्त किया गया एके-47 का मैगजीन अपराधियों का था.
गोलीबारी में मारे गये सिपाही, ग्रामीण व अपराधियों का पोस्टमॉर्टम विधि व्यवस्था को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में कराया गया था. श्री राजन ने जिरह के दौरान कहा कि पुलिस की गोली से ही पुलिस समेत ग्रामीणों की मौत हुई थी. अन्य मामला भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह की हत्या से जुड़ा था. श्री सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मार 25 अक्तूबर, 2005 को किया था.
जब वे अस्पताल रोड में डॉक्टर के यहां इलाज के लिए जा रहे थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहाबुद्दीन की पेशी तिहाड़ जेल से करायी गयी. न्यायालय में अभियोजन की तरफ से जय प्रकाश सिंह, विशेष सहायक अभियोजक रघुवर सिंह, राम राज सिंह उपस्थित थे. बचाव पक्ष से मो मोबीन, उतीम मियां थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन