तत्कालीन एडीएम ने कहा कि शहाबुद्दीन के पास से ही मोबाइल जब्त किया था
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : मंडल कारा के प्रथम सत्र में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में अभियोजन के तरफ से विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने तत्कालीन एडीएम छंगुरी मंडल की हाजिरी दी थी. यह मामला जेल के अंदर मोबाइल जब्त किये जाने का था. जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार तत्कालीन एडीएम छंगुरी मंडल […]
विज्ञापन
सीवान : मंडल कारा के प्रथम सत्र में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में अभियोजन के तरफ से विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने तत्कालीन एडीएम छंगुरी मंडल की हाजिरी दी थी. यह मामला जेल के अंदर मोबाइल जब्त किये जाने का था.
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार तत्कालीन एडीएम छंगुरी मंडल के नेतृत्व में जेल के कमरा नंबर 18 की तलाशी ली गयी थी. तलाशी के दौरान गवाह ने कहा कि शहाबुद्दीन के पास से ही मोबाइल जब्त किया गया था.
एक अन्य आर्म्स एक्ट के मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जलालुद्दीन का अभिलेख सामान्य कोर्ट में भेजने का आग्रह किया, जिस पर अभियोजन द्वारा जवाब मांगा गया. अन्य मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा आरोप मुक्त करने का आवेदन दाखिल किया है. अन्य आठ मामलों में आंशिक सुनवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










