कैश वैन से 100 कार्टन शराब जब्त, एक धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : संतपुर स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली टेढ़ीया के समीप सोमवार की शाम लगभग 3.30 बजे सीवान की तरफ से आ रहे कैश वैन की लूट की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के शामपुर व विशुनपुरा की सीमा से वैन को बरामद कर लिया गया. बरामद गये वैन को पुलिस […]
विज्ञापन
सीवान : संतपुर स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली टेढ़ीया के समीप सोमवार की शाम लगभग 3.30 बजे सीवान की तरफ से आ रहे कैश वैन की लूट की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के शामपुर व विशुनपुरा की सीमा से वैन को बरामद कर लिया गया. बरामद गये वैन को पुलिस ने जब खोला तो उसमें सौ कार्टन से ज्यादा शराब मिला.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को अपराह्न में पुलिस को कैश सहित वैन लूट की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी से लेकर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैन को पकड़ लिया. वैन पर सवार एक युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा. वहीं वैन पर सवार दो अन्य भागने में सफल रहे.
वैन पर बीएसएनएल लिखा हुआ देख पुलिस ने तलाशी ली तो वैन से शराब के कार्टन मिले. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दलबल के साथ पहुंच गये. वैन के ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया. तभी एसपी नवीनचंद्र झा, एएसपी कांतेश मिश्रा भी दलबल के साथ पहुंच गये. उसके बाद गिरफ्तार युवक व वैन को थाने लाया गया.
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बसंतपुर. थाने के एसआइ अखिलेश कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर मोलनापुर में छापेमारी कर शराब के एक धंधेबाज को 180 एमएल के 470 बोतल क्रेजी रोमियो शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा. साथ ही पुलिस ने धंधेबाज के पास मौजूद पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन