ढोंगी बाबा के घर से 67 लाख रुपये सहित विदेशी मुद्रा, हथियार बरामद, टेरर फंडिंग की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 5:16 PM
सीवान : बिहार के सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना अंतर्गत गौरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा के घर से करीब 67 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा और आभूषण के साथ कई हथियार बरामद किये हैं. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने गुरुवार को बताया कि झाड़फूंक […]
सीवान : बिहार के सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना अंतर्गत गौरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा के घर से करीब 67 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा और आभूषण के साथ कई हथियार बरामद किये हैं. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने गुरुवार को बताया कि झाड़फूंक करने वाले उक्त बाबा का नाम असगर मस्तान है. वह फिलहाल फरार है.
नवीन चंद झा ने बताया कि इलाज के नाम पर झाड़ फूंक करने वाले उक्त तांत्रिक के घर से जंजीरों में जकडे गए पांच लोगों को भी कल मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.नवीन चंद झा ने बताया कि तांत्रिक के घर से करीब 67 लाख रुपये, 500 रुपये का एक पुराना नोट, विदेशी मुद्राओं में ओमान के सौ रुपये के पांच नोट, एक सऊदी रेयाल और यूएई के पांच दिरहम का एक नोट, नोट गिनने की एक मशीन तथा 33 ग्राम सोना एवं 750 ग्राम चांदी बरामद की गयी.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असगर के घर से 9 एमएम की एक पिस्तौल, एक बंदूक, 9 एमएम के 13 कारतूस, एक तलवार, कुछ अन्य छोटे धारदार हथियार और 4 मोबाइल फोन एवं एक लैपटाप बरामद कियेगये हैं. नवीन ने बताया कि इस मामले में सहना खातून और मुन्नी बीबी नामक दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और असगर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
तांत्रिक असगर मस्तान को तो नहीं मिल रही टेरर फंडिंग?
तांत्रिक असगर मस्तान अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा है. कुछ ही दिनों पहले काम शुरू हुआ है. गांव के लोगों का कहना है कि इसी निर्माण के लिए मस्तान बाबा ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चंदा वसूल कर रखा था, जिसे छापेमारी में पुलिस उठाकर अपने साथ ले गयी, लेकिन पुलिस द्वारा गिनती के पश्चात करीब 67 लाख रुपये ही मिले है. इसका मतलब यह है कि छापेमारी के दौरान या तो मस्तान बाबा के लोगों ने रुपयों से भरा बक्शा हटा दिया. इस कारण शेष रुपये पुलिस केहाथ लगे ही नहीं. पुलिस फिलहाल इस मामले की भी जांच कर रही है कि तांत्रिक असगर मस्तानको कही से टेररफंडिंग तो नहींमिलरहीथी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










