बिहार के सीवान में पूर्व बाहुबली RJD MP शहाबुद्दीन के भतीजे को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मौत

Updated at : 02 Feb 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सीवान में पूर्व बाहुबली RJD MP शहाबुद्दीन के भतीजे को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मौत

सीवान : बिहार के सीवान शहर के टाउन थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मोहल्ला में अपराधियों ने राजद के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी युसूफ के रूप में […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान शहर के टाउन थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मोहल्ला में अपराधियों ने राजद के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी युसूफ के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि युसुफ को गोली सीने में लगी है. गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. युसुफ की हत्या की खबर जैसे ही शहर व प्रतापपुर में फैली सैकड़ों की संख्या में उसके समर्थक सदर अस्पताल पहुंच गये.

हत्या के कारणों का पता फिलहाल पुलिस लगाने में जुट गयी है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन