सीवान में श्रमदान से ग्रामीणों ने बनायी सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : दरौली प्रखंड क्षेत्र के दुबा गांव में डीपीआर नंबर 351617 योजना संख्या 51617 के द्वारा 2016-17 में ईंटीकरण करने के लिए उक्त मार्ग पर मिट्टी भरने के लिए काम चालू कर दिया गया था. इस बीच मिट्टी भरने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त मार्ग पर हो रहे काम को […]
विज्ञापन
सीवान : दरौली प्रखंड क्षेत्र के दुबा गांव में डीपीआर नंबर 351617 योजना संख्या 51617 के द्वारा 2016-17 में ईंटीकरण करने के लिए उक्त मार्ग पर मिट्टी भरने के लिए काम चालू कर दिया गया था. इस बीच मिट्टी भरने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त मार्ग पर हो रहे काम को रोक दिया था.
इसके बाद से उक्त मार्ग पर काम बंद हो गया था. इस दौरान मंगलवार को गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकत्रित होकर उक्त सड़क पर मिट्टी भरने के बाद श्रमदान से ईंटीकरण कर दिया. ज्ञात हो उक्त जमीन सरकारी थी.
दोनों तरफ से मिट्टी भरने के बाद ईंटीकरण कर दिया गया था, लेकिन बीच में ही रास्ते को ग्रामीणों ने रोक दिया था. तब से यह मार्ग उपयोग में नहीं था. मंगलवार को पुन: ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उस रास्ते को बना दिया जिससे एक बार फिर आवागमन शुरू हो गया. साथ ही लोगों की इस कार्य की तारीफ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन