सिपाही को चकमा दे कैदी फरार, छापेमारी जारी

सीवान : शराब मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त न्यायालय में पेशी के लिए लाने के क्रम में सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया. वह टीवी सेंटर के समीप कैदी से रस्सा हथकड़ी छुड़ा भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर […]
सीवान : शराब मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त न्यायालय में पेशी के लिए लाने के क्रम में सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया. वह टीवी सेंटर के समीप कैदी से रस्सा हथकड़ी छुड़ा भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी रविशंकर चौहान को पुलिस ने मैरवा धाम से दो पीस फ्रूटी के संग बुधवार की रात गिरफ्तार किया था. रात भर हाजत में रखने के बाद पुलिस गुरुवार की सुबह उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेजी थी.
पेशी के लिए आने के क्रम में कैदी को लेकर सिपाही मूल प्राथमिकी की कॉपी सीजेएम के यहां देने जा रहा था. अभी वह टीवी सेंटर के समीप पहुंचा था कि कैदी सिपाही को अकेले देख रस्सी हथकड़ी सहित फरार हो गया. कैदी चित्रगुप्त नगर होते हुए डीएम आवास की तरफ से फरार हो गया.
मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिली है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गयी है. फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. हालांकि अभी तक नगर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




