बिहार : प्रेमी युगल को SIT ने आपत्तिजनक स्थिति में होटल से पकड़ा, ...पढ़ें पकड़े जाने के बाद लड़की ने क्या कहा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 2:10 PM
सीवान : नगर के राजेंद्र पथ स्थित सत्यम इंटरनेशन होटल की चौथी मंजिल के एक कमरे में छापेमारी कर एसआईटी ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार तथा सराय ओपी थानाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पुलिस ने होटल में दिये गये पहचान पत्र […]
सीवान : नगर के राजेंद्र पथ स्थित सत्यम इंटरनेशन होटल की चौथी मंजिल के एक कमरे में छापेमारी कर एसआईटी ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार तथा सराय ओपी थानाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पुलिस ने होटल में दिये गये पहचान पत्र को जब्त कर लिया है. दोनों के आईडी प्रुफ पर फोटो तो सही है, लेकिन पता गलत है.
इस संबंध में मौके से पकड़ी गयी लड़की ने बताया कि उसके साथ पकड़ा गया लड़का उसका संबंधी है. लड़की शहर के ही एक कॉलेज की एमए की छात्रा है. वहीं, गिरफ्तार युवक शहर में साइबर कैफे का कारोबार करता है. पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










