प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा प्रभात खबर

Updated at : 27 Jul 2018 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा प्रभात खबर

30 को शहर के टाउन हॉल में होगा प्रतिभा सम्मान का आयोजन सीवान : प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तीस जुलाई को नगर के गोपालगंज मोड़ स्थित टाउन हॉल में किया गया […]

विज्ञापन

30 को शहर के टाउन हॉल में होगा प्रतिभा सम्मान का आयोजन

सीवान : प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तीस जुलाई को नगर के गोपालगंज मोड़ स्थित टाउन हॉल में किया गया है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप जिलाधिकारी रंजीता, पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ अमन समीर, एएसपी कांतेश मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय, डीपीओ एसएस समर बहादुर सिंह, जिला पर्षद अध्यक्ष संगीता देवी, नप सभापति सिंधु सिंह सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को समारोह शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वर्ष 2018 के मेधावी विद्यार्थियों के निष्ठा के परिणाम को सम्मान का तिलक लगाया जायेगा. इस दौरान करीब 400 बच्चे सम्मानित किये जायेंगे. प्रभात खबर की ओर से जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन लगातार कई वर्ष से किया जा रहा है. ऐसे में आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही सीबीएसइ बोर्ड 10वीं, 12वीं विज्ञान, वाणिज्य के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. ये है हमारे प्रयोजक राजीव कुमार सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा किसान प्रकोष्ठ , संघमित्रा पब्लिक स्कूल कनिष्क विहार, श्याम साई इस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन, दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल एक्सेस स्कूल, द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल, साइंस एकेडमी, रामराज्य मोड, सीवान शुभवंती इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन, वातायन पब्लिक स्कूल, डॉन वास्को हाईस्कूल, बैशाखी, डीवीएम पब्लिक स्कूल, संस्कार केमिस्ट्री क्लासेज, डीएवी मोड, समाजसेवी सह युवा नेता शेषनाथ द्विवेद्वी टिंकू , विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक, अघ्यक्ष बिहार प्रदेश संस्कृत शिक्षा महासंघ, उर्वशी अल्ट्रा साउंड, रघुनाथपुर, सीवान युएससीडी डीएवी पब्लिक स्कूल महाराजगंज, जेड इस्लामिया पी जी कॉलेज, सीवान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन