लूटकांड का भंडाफोड़, हथियार सहित दो अपराधियों को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने लूटी बाइक मोबाइल और सिम किये बरामद सीवान : दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित मिल्की गांव के समीप 31 मई को कोथुवां निवासी धर्मेंद्र राम से बाइक व मोबाइल फोन लूट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने लूटी गयी […]
विज्ञापन
पुलिस ने लूटी बाइक मोबाइल और सिम
आपके शहर में
विज्ञापन
किये बरामद
सीवान : दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित मिल्की गांव के समीप 31 मई को कोथुवां निवासी धर्मेंद्र राम से बाइक व मोबाइल फोन लूट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने लूटी गयी बाइक, मोबाइल फोन व एक सिम बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि घटना के बाद महाराजगंज अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक अकील अहमद, दरौंदा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर व महाराजगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.
उन्होंने बताया कि टीम ने इस घटना में संलिप्त महाराजगंज थाने के दुधी टोला निवासी पारस नाथ यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव को 29 जून को लूटे गये मोबाइल फोन एवं उसमें प्रयुक्त सिम के साथ गिरफ्तार किया. उसके बाद उसकी निशानदेही पर एमएच नगर थाने के उसरी खुर्द गांव में बबन यादव के पुत्र हरेराम यादव के यहां छापेमारी कर लूटी गयी हीरो होंडा बाइक को बरामद किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरेराम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में संलिप्त दो अन्य अपराधियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अपराधियों के पास से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन