सीवान से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रुट बदला, इस कारण बाधित हुआ परिचालन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और समय में अस्थायी बदलाव किया है. साबरमती-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का विस्तार और रूट परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Siwan News: गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य का असर अब ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है. यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव और विस्तार किया है.

साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस अब छपरा तक जाएगी

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक किया गया है. यह ट्रेन 28 और 30 मई तथा 4 और 6 जून को देवरिया सदर से शाम 6:35 बजे और सीवान स्टेशन से शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन थावे के बजाय रात 9:25 बजे छपरा पहुंचेगी.

वापसी में भी बदला गया रूट

वहीं वापसी में 19410 गोरखपुर-साबरमती क्सप्रेस 30 मई, 1 जून, 6 जून और 8 जून 2026 को सीवान से रात 2:05 बजे तथा देवरिया सदर से 3:25 बजे खुलेगी. यह ट्रेन थावे के स्थान पर छपरा से रात 1:00 बजे प्रस्थान करेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब गोण्डा तक

रेलवे के अनुसार 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 और 31 मई तथा 1, 3 और 5 जून 2026 को गोरखपुर के बजाय गोण्डा तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन बस्ती स्टेशन से रात 9:47 बजे प्रस्थान कर रात 11:30 बजे गोण्डा पहुंचेगी.

वापसी समय में भी हुआ बदलाव

वापसी में 11056 एक्सप्रेस 31 मई तथा 2, 3, 5 और 7 जून 2026 को गोरखपुर के स्थान पर गोण्डा से सुबह 3:10 बजे खुलेगी. इसके बाद ट्रेन बस्ती स्टेशन से सुबह 4:16 बजे प्रस्थान करेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: 21 मई को सीवान के सदर अस्पताल आने के पहले जान लें, ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी, जनता दर्शन, सीवान का मौसम

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन