परसौनी में मनुष्यमारा नदी में डूबने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2024 8:15 PM

विज्ञापन

शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित मनुष्यमारा नदी (सीमा क्षेत्र परसौनी) में शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने मौत हो गयी.

विज्ञापन

परसौनी. शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित मनुष्यमारा नदी (सीमा क्षेत्र परसौनी) में शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने मौत हो गयी. हालांकि एसडीआरएफ टीम के कड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे में शव को बरामद कर लिया गया. जिसकी पहचान परसौनी थाना के परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच निवासी मकसूद आलम के 18 वर्षीय पुत्र आफताब आलम के रूप में हुई है. मृतक की मां नूरे नाज व बड़ी बहन तलेमुन खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. पुत्र व भाई के वियोग में दोनों बेसुध हो जा रही थी. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. इधर, पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन