मानसून की सक्रियता से सीतामढ़ी में राहत, अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा

Updated:
विज्ञापन

बुधवार की शाम को बथनाहा इलाके में आसमान में छाए घने बादल

सीतामढ़ी में मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम खुशनुमा हो गया है. जिले में बुधवार से ही घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली. अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Sitamarhi weather update: सीतामढ़ी. जिले में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे पूरे दिन मौसम बेहद सुहाना बना रहा. बीच-बीच में बादलों के छंटने पर हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उमस और गर्मी का ज्यादा असर महसूस नहीं हुआ. दोपहर बाद शहर समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Monsoon active Bihar: मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन पर असर

मौसम के इस सुहाने मिजाज का सीधा असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला. लोग अपने घरों से निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए. दोपहर की हल्की फुहारों और ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को सुकून दिया. शाम ढलते ही आसमान में छाए बादलों के बीच हल्की बारिश का यह दौर ग्रामीण इलाकों में भी जारी रहा.

अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक जिले में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने के पूरे आसार हैं. मानसून के इस सक्रिय दौर के बीच अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है.

किसानों के लिए लाभकारी है वर्तमान मानसूनी बारिश

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, हो रही यह बारिश धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है. लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे फसलों की पैदावार में सुधार की उम्मीद है. वहीं, खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की विशेष सलाह दी है.

यह भी पढ़ें... मधुबनी में नया पावर ट्रांसफार्मर चालू करने के लिए आज भी रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन