खेत देखने निकली महिला की करेंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी टोला वार्ड नंबर सात निवासी रामदयाल महतो की पत्नी 45 वर्षीया कुसुमी देवी की मौत गुरुवार की दोपहर बिजली के करेंट

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र की बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी टोला वार्ड नंबर सात निवासी रामदयाल महतो की पत्नी 45 वर्षीया कुसुमी देवी की मौत गुरुवार की दोपहर बिजली के करेंट प्रवाहित तार में सटने से हो गयी. कुसुमी देवी गांव के सरेह में अपने खेत को देखने गयी थी. खेत देखकर लौटने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार में अचानक पैर सटने से बेहोश होकर गिर पड़ी. गांव के लोगों को जब तक जानकारी मिली तब तक वह बेहोश हो चुकी थी. परिजनों ने स्थानीय निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. कुसुमी देवी के मरने के बाद पूरा परिवार असहाय हो गया है. घर में छोटे-छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण नथुनी राय पटेल ने बताया कि इसकी सूचना आपदा विभाग को दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन