सीतामढ़ी: मालगाड़ी से कटकर 55 वर्षीय महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची बड़ी संख्या में स्थानीय लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर एक दिल दहला देने वाली घटना में, 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. महिला ने दिन में भी मालगाड़ी के सामने आकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था. शाम को वह फिर ट्रैक पर पहुंची और हादसा हो गया.

विज्ञापन

Sitamarhi rail accident: सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक दुर्घटना में 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना मेहसौल आजाद चौक के समीप रेलवे गुमटी के पूरब प्रतापनगर जाने वाली सड़क के पास हुई. प्रथम दृष्टया मृतका की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है और वह विधवा प्रतीत हो रही है. घटना के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के स्थानीय लोगों और झुग्गी-झोपड़ी के इलाकों में लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके.

दिन में भी की थी आत्महत्या की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना से पहले उसी महिला ने शुक्रवार को ही दिन में एक अन्य मालगाड़ी के सामने आकर जान देने की कोशिश की थी. गनीमत रही कि उस समय मालगाड़ी के सतर्क चालक और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते महिला को देख लिया था और ट्रेन रोककर उसकी जान बचा ली थी. लोगों ने उसे समझा-बुझाकर ट्रैक से हटा दिया था, लेकिन शाम के समय वह दोबारा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई.

दोबारा ट्रैक पर पहुंचने से हुआ हादसा

दिन में बच जाने के बावजूद शाम के वक्त महिला फिर से रेलवे ट्रैक पर चली गई, जहां इस बार वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देख रही है और सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रशासन आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रहा है ताकि मृतका की शिनाख्त जल्द से जल्द की जा सके

यह भी पढ़ें... सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतामढ़ी: जिला परिषद पति की 8 गोली मारकर हत्या

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन