वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को मारपीट कर जख्मी किया

Updated:
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बुधवार की रात नगर स्थित रानी मंदिर के समीप वार्ड संख्या आठ के पार्षद प्रतिनिधि को एक व्यक्ति ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

सुरसंड. पुरानी रंजिश में बुधवार की रात नगर स्थित रानी मंदिर के समीप वार्ड संख्या आठ के पार्षद प्रतिनिधि को एक व्यक्ति ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र राउत ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में वार्ड संख्या आठ निवासी सुशील राउत उर्फ पारा को आरोपित किया गया है. वादी का आरोप है कि वह अपने फर्नीचर की दुकान पर बैठा हुआ था. इस बीच आरोपी वहां शराब के नशे में वहां आ धमका व उसके साथ मारपीट करने लगा. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर सअनि श्यामनंदन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन