जीविका दीदियों ने रैली निकाल मतदाता को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के छतौनी पंचयात से जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

तारियानी: प्रखंड के छतौनी पंचयात से जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली.प्रखंड परियोजना प्रबन्धक सुमन कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियां सजग वोटर हैं जीविका दीदी के अगुआई में प्रखंड के सभी बूथ पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया.जीविका दीदियों ने पहले मतदान फिर जलपान, घर घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हमसब की है. जिम्मेदारी आदि नारे लगाए. रैली प्रखंड छतौनी पंचयात से निकल कर प्रत्येक गांव होते हुए राजकीय मध्य विद्यालय छतौनी पर खत्म हुई.जीविका 25 मई को जीविका दीदी परिवार के साथ वोट देने जाएं. जिन्हे अभी तक पर्ची नहीं मिली है वो बीएलओ से राबता कायम कर दीदियों को पर्ची दिलवाएं. कार्यक्रम में विनोद कुमार नीरज सामुदायिक समन्वयक ,कैडर और सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदी उपस्थित थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन