बीडीओ व सीओ ने गणना प्रपत्र का वितरण कर मतदाताओं को किया जागरूक
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Jul 2025 7:03 PM
विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को बीडीओ सुगंध सौरभ व सीओ रामकुमार पासवान ने बलहा मधुसूदन पंचायत के विभिन्न बूथों पर बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र प्रारुप वितरित कराया.
पुपरी. विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किये गये विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को बीडीओ सुगंध सौरभ व सीओ रामकुमार पासवान ने बलहा मधुसूदन पंचायत के विभिन्न बूथों पर बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र प्रारुप वितरित कराया. उन्होंने बूथ संख्या 211 से 225 तक के मतदाताओं को बीएलओ के द्वारा घर- घर जाकर सभी निर्वाचक को गणना प्रपत्र देते समय प्रपत्र को भरने के तरीके को समझाया. साथ ही प्रपत्र के साथ लगने वाले दस्तावेज के बारे में बताया. मतदाताओं से अपील किया कि जब बूथ स्तरीय अधिकारी उनके घर आवें तो आवश्यक प्रमाण-पत्र दिखाकर सहयोग करें. ताकि त्रुटिरहित व अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके. मालूम हो कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 25 जून से शुरू है. आगामी 26 जुलाई तक बीएलओ घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर भरा हुआ फॉर्म लेंगे. बीडीओ ने प्रत्येक मतदाता से अपील किया है कि वे समय रहते अपना गणना प्रपत्र भर ले. ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से सत्यापन सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए बीएलओ व पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










