प्रसव के दौरान महिला मौत पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

नेपाल के रौतहट जिले के गरुड़ा में प्रसव के दौरान महिला की मौत को गयी. चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया.

विज्ञापन

बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिले के गरुड़ा में प्रसव के दौरान महिला की मौत को गयी. चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. पीड़ित परिवार सहित लोगों ने टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध कर चिकित्सक, मेयर, पार्षद के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी की. गरुडा के डीएसपी राजन कार्की ने बताया कि जिले के गरुडा नगरपालिका वार्ड पांच शिवनगर महादेव स्थान के समीपवर्ती हेल्थ पोस्ट में स्थानीय अरविंद साह की पत्नी रमिता कुमारी साह को प्रसूति गृह में डिलेवरी के लिए परिजन शुक्रवार को भर्ती कराया था. डिलेवरी कराने के दौरान गर्भवती महिला को अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर उसे वीरगंज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद करीब दो घंटे तक रोड जाम कर हंगामा किया गया. गौर प्रादेशिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी फरार हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन