बथनाहा में बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ मोड़(एनएच 227) के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ मोड़(एनएच 227) के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि बाइक समेत युवक करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरा. मृत युवकों में एक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मो दाउद अंसारी के पुत्र मो नसीर अंसारी(30 वर्ष) के रूप में की गयी है. जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का सड़क पर ही सिर के परखच्चे उड़ गए. वहीं, दूसरा 20 फीट दूर एक खेत में जाकर गिरा. इसके अलावा दोनों बाइक चूर चूर हो गए. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक नसीर के भाई सिराजुल अंसारी ने बताया कि उसका भाई हीरो ग्लैमर बाइक से दवा लाने गया था. पत्नी रवीना खातून का रो-रोकर बुरा हाल बना है. दूसरा मृत युवक अपाचे बाइक पर सवार था. थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन