ePaper

30 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
30 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग द्वारा सुरसंड बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 30 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा सुरसंड बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 30 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड निवासी भरत राउत के पुत्र करण कुमार व देवेंद्र राउत के पुत्र दुर्गेश राउत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार रजत कुमार चौधरी के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 129 बोतल शराब के साथ दो तस्कर धराये पुपरी. एएलटीएफ की टीम द्वारा मधुबनी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 77 बोतल अंग्रेजी शराब व 52 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर रैन विष्णु निवासी मनोज कुमार झा के पुत्र अखिलेश कुमार व तेम्हुआ गांव निवासी तपेश्वर राय के पुत्र अमरेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में एएलटीएफ प्रभारी रजा अहमद के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मारपीट मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गंगापट्टी गांव में गुरुवार की रात छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के गंगापट्टी निवासी श्रीचंद पासवान के पुत्र संतोष पासवान व शशि पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में जमीन संबंधित विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन