सहियारा में टूटी पुलिया में गिरकर पानी के तेज धारा में बह गये दो बच्चे

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा गांव से खरबन्नी जाने वाली सड़क के बीच टूटे पुलिया में डूबने से सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा गांव से खरबन्नी जाने वाली सड़क के बीच टूटे पुलिया में डूबने से सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गयी. मृत बच्चों की पहचान सहियारा गांव के वार्ड सात निवासी इंदल सहनी के करीब नौ वर्षीय पुत्र गौतम कुमार व नंदलाल सहनी की करीब 14 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी के रुप में की गयी है. ग्रामीणों व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खरबन्नी से अपने घर सहियारा लौट के क्रम में दोनों बच्चे टूटी पुलिया में गिर गये. दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए. तैरने आने वाले ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नारायण कुमार निषाद ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. पुलिस को भी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सहियारा थाना के अपर थानाध्यक्ष सुशील सिंह मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम का माहौल है.

सीओ अमरदीप कुमार ने बताया कि शोक संतप्त परिजनों को विधि सम्मत सरकारी सहायता दिया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपने बच्चों को नदी, नाले, खेत या अन्य जगहों से दूर रखने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन