मोबाइल चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान से चोरी की गयी मोबाइल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान से चोरी की गयी मोबाइल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान सोनवरसा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी बालदेव दास का पुत्र विजय दास व जहदी निवासी रामबाबू ठाकुर का पुत्र मनीष कुमार के रूप में किया गया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में हलेश्वर स्थान मंदिर परिसर से आरोपी बिजय दास ने एक मोबाइल की चोरी की थी. बाद में वह मनीष कुमार के हाथ मोबाइल बेच दिया. जांच पड़ताल में आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी.स्थानीय पुलिस की सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




