33 महिलाओं को मिला सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला मुख्यालय स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के तत्वाधान में बुधवार को दस दिवसीय सब्ज़ी की खेती व नर्सरी प्रबंधन कार्यक्रम का मूल्यांकन एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डुमरा: जिला मुख्यालय स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के तत्वाधान में बुधवार को दस दिवसीय सब्ज़ी की खेती व नर्सरी प्रबंधन कार्यक्रम का मूल्यांकन एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह व आरसेटी निदेशक श्रवण कुमार ने संबोधित करते हुए 33 प्रशिक्षणार्थियों को सब्जी की खेती के संबंध में जानकारी दिया. इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने में बैंक से मदद का आश्वासन दिया. वहीं निदेशक ने बताया गया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीक से सब्जी की खेती व उसका नर्सरी प्रबंधन के साथ बैंकिंग, उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप (व्यवहारिक) के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया. इस मौके पर फैकल्टी अमित राज, शिखा प्रिया, प्रशिक्षक राजेश कुमार, नवीन कुमार व पवन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन