137 बोतल शराब के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छोटी भाड़सर खाप रोड के पास छापेमारी कर नेपाली सौंफी व अंग्रेजी शराब के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार की दोपहर छोटी भाड़सर खाप रोड के पास छापेमारी कर नेपाली सौंफी व अंग्रेजी शराब के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान छोटी भाडसर गांव निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र रितेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर एवं रितेश ठाकुर की पत्नी सरीखा देवी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि इन तस्करों के पास से 300 मिली के 120 बोतल नेपाली सौंफी तथा 750 मिली के 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन