चाय- कॉफी कैफे होटल से तीन दोस्त को शराब पार्टी करते किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर थाना पुलिस ने शहर के चाय- कॉफी कैफे होटल से तीन दोस्तों को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर के चाय- कॉफी कैफे होटल से तीन दोस्तों को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि जीरोमाइल चौक से जिला गेट जाने से पहले सड़क के दाहिने ओर चाय- कॉफी कैफे होटल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन दोस्त पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटौना निवासी राजीव रंजन, हिरम्मा थाना के अठकोनी निवासी मोहम्मद फिरोज आलम, तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीश कोठियां निवासी ऋषि राज कुमार को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि होटल में बैठाकर शराब पिलाने के मामले में चाय- कॉफी कैफे के संचालक पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन