विवादित जमीन में केला रोपने के दौरान हुई मारपीट, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चिरैया गांव में विवादित जमीन में केला रोपने के दौरान दोनों पक्षों में हुए विवाद बढ़कर मारपीट का रूप ले लिया.

विज्ञापन

पुरनहिया : चिरैया गांव में विवादित जमीन में केला रोपने के दौरान दोनों पक्षों में हुए विवाद बढ़कर मारपीट का रूप ले लिया. इस क्रम में एक पक्ष से करीब 55 वर्षीय ब्रिज किशोर सिंह उर्फ बिगु सिंह को गंभीर चोटें आईं. जिसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे की बतायी जा रही है. घटना का कारण पूर्व से विवादित जमीन में केला रोपना बताया जा रहा है. ग्रामीणों की माने तो उक्त जमीन को लेकर मृतक एवं रामबाबू सिंह के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. वहीं घटना के दौरान मारपीट के क्रम में किसी ने कुदाल से पीछे से वार कर दिया है. उसे इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन