डीलर की दुकान से चावल व गेहूं की बोरी चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अज्ञात चोरों ने नौ मई की रात थाना क्षेत्र के मरुकी गांव में एक जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का खिड़की तोड़कर चावल व गेहूं की बोरियां चोरी कर ली.

विज्ञापन

सुरसंड. अज्ञात चोरों ने नौ मई की रात थाना क्षेत्र के मरुकी गांव में एक जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का खिड़की तोड़कर चावल व गेहूं की बोरियां चोरी कर ली. घटना को लेकर मरुकी पंचायत के जविप्र विक्रेता जलाउद्दीन ने थाने आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में 36 क्विंटल 20 किलो चावल व 18 क्विंटल 42 किलो गेहूं चोरी हो जाने की बात कही है. आवेदन की प्रतिलिपि एमओ सुरसंड, एसडीओ पुपरी व डीएसओ सीतामढ़ी को भेज दी गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया मामले की जांच को ले प्रशिक्षु पुअनि राजेश कुमार साह को घटनास्थल पर भेजा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन