प्रेमनगर में गोदाम व दुकान से 20 लाख के खाद्यान्न की चोरी

Updated at : 13 Jul 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमनगर में गोदाम व दुकान से 20 लाख के खाद्यान्न की चोरी

गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में अवस्थित सियाराम ट्रेडर्स नामक एक खाद्यान्न के गोदाम/दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 20 लाख रुपये मूल्य से अधिक के खाद्यान्न

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में अवस्थित सियाराम ट्रेडर्स नामक एक खाद्यान्न के गोदाम/दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 20 लाख रुपये मूल्य से अधिक के खाद्यान्न चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दुकान के मालिक प्रेमनगर गांव निवासी रामपुकार चौधरी के पुत्र अमित कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है. कहा है कि वह खाद्यान्न के थोक विक्रेता है तथा प्रेमनगर में एनएच-77 के बगल में सियाराम ट्रेडर्स नामक उनकी गोदान/दुकान है. बताया है कि विगत 11 जुलाई (गुरुवार) की रात्रि करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर वे अपने घर चले गये. अगले दिन यानि 12 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे पर जब वे अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान का ताला एवं किल्ली टूटा हुआ था. दुकान के अंदर जाने पर उन्होंने देखा की दुकान से 300 बोरा में करीब 150 क्विंटल मसूर जिसकी अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रूपये, 26 किलोग्राम के 853 बैग चावल जिसकी कीमत करीब दस लाख बीस हजार रूपये एवं 50 बोरा में करीब 25 क्विंटल खेसारी जिसका कीमत करीब एक लाख रूपये होता है, गायब पाया. उन्होंने दावा किया है कि किसी अज्ञात चोरों के द्वारा गुरूवार की मध्य रात्रि में इस चोरी के वारदात को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष राॅकी कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन