sitamarhi : डुमरा में दो लाख नगद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में घर में घुसकर दो लाख नकद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी कर ली.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में घर में घुसकर दो लाख नकद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में परसौनी गांव निवासी राम मनोहर सिंह की पत्नी ललिता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि प्रतिदिन की तरह रात्रि भोजन के उपरांत घर के सभी सदस्य सो गये थे. इसी क्रम में रात्रि करीब एक बजे चोरों ने घर में घुसकर दो लाख नगद, चार जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, पांच ढोलना, दो झूमका, दो हथशंकर, दो नाक की बाली समेत अन्य कई सामान चोरी कर लिया. शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मंदिर के आगे रेलवे लाइन के पास एक पेटी फेंका हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से जब रेलवे लाइन पहुंचा तो पेटी का ताला तोड़ उसका सारा सामान चोर लेकर फरार हो गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन