गणपति पूजा देखने जा रही युवती से छेड़खानी व मारपीट, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम युवती से छेड़खानी व मारपीट के मामले में आरोपित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बैरगनिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम युवती से छेड़खानी व मारपीट के मामले में आरोपित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बेलगंज निवासी पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में प्रमोद साह के पुत्र गोलू कुमार, जोरियाही गांव निवासी खजांची राम के पुत्र संदीप कुमार तथा एक अन्य को आरोपित किया गया है. कहा है कि वह मां के साथ गांव में ही घर से कुछ दूरी पर गणपति पूजा देखने जा रही थी. तभी तीनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आया तथा उसके कनपटी में कट्टा सटाकर उसे बाइक पर बैठाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा. मां के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग तथा उसके भाई के पहुंचने पर आरोपी उसे बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया. इसी बीच पुलिस को खबर दी गयी तथा पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित गोलू कुमार व संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन