स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रंगोली, सफाई और दीपोत्सव का आयोजन

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

फोटो - शपथ लेते अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रंगोली व दीप प्रज्वलित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनकपुर रोड नगर परिषद द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान रंगोली, सफाई अभियान और सामूहिक दीपोत्सव का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Swachhata Hi Sewa campaign: स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद जनकपुर रोड द्वारा गुरुवार को एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नगर परिषद परिसर समेत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सुंदर रंगोली का निर्माण किया गया. साथ ही, व्यापक स्तर पर सामूहिक सफाई अभियान चलाकर कार्यालय और आसपास के परिसरों को पूरी तरह स्वच्छ बनाया गया.

विज्ञापन
फोटो - शपथ लेते अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रंगोली व दीप प्रज्वलित | Prabhat Khabar Network
फोटो - शपथ लेते अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रंगोली व दीप प्रज्वलित | Prabhat Khabar Network

Sitamarhi Pupri News: नागरिकों को दी गई स्वच्छता की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के तहत शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं. हमेशा कचरे को केवल डस्टबिन में ही डालें और अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा बनाए रखें.

फोटो - शपथ लेते अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रंगोली व दीप प्रज्वलित | Prabhat Khabar Network
फोटो - शपथ लेते अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रंगोली व दीप प्रज्वलित | Prabhat Khabar Network

संध्या बेला में दीप प्रज्वलन और सामूहिक संकल्प

अभियान के एक हिस्से के रूप में शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान दीप प्रज्वलित कर एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर के निर्माण के लिए सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया. इस पहल ने शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति एक नया उत्साह और सकारात्मक संदेश संचारित किया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र, स्वच्छता साथी, पर्यवेक्षक और तकनीशियन समेत बड़ी संख्या में कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. मौके पर सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उपसभापति जय प्रकाश, नप पदाधिकारी केशव गोयल, वार्ड पार्षद श्याम राज, गणेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... 4500 राशन कार्डधारकों पर संकट, समय पर केवाईसी नहीं कराया तो रुकेगा मुफ्त अनाज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन