सीतामढ़ी: एसएसबी 51वीं वाहिनी का रक्तदान शिविर, जवानों ने बढ़-चढ़कर किया सहभागिता

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान के बाद महिला कांस्टेबल

एसएसबी 51वीं वाहिनी ने 14वें स्थापना दिवस पर सीतामढ़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया. जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi News: सशस्त्र सीमा बल की 51वीं बटालियन, सीतामढ़ी-II ने अपने 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ शिविर

यह शिविर जिला अस्पताल, सीतामढ़ी के समन्वय से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ.

अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया.

कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति एसएसबी की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया.

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले जवानों को कमांडेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में इसकी अहम भूमिका होती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन