13.230 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 9:10 PM
प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर शीतलपट्टी त्रिमुहानी सड़क के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली
बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर शीतलपट्टी त्रिमुहानी सड़क के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 13.230 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने ब्राउन सुगर को जब्त करने के साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर की पहचान जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहाडीह गांव निवासी गोनौर साह के पुत्र अनीश साह के रुप में की गयी है. पुष्टि स्थानीय थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने की.
शराब मामले में न्यायालय का वारंटी गिरफ्तार
बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर शराब मामले में न्यायालय का वारंटी व स्थानीय थाना क्षेत्र के मौदह गांव निवासी खोभारी बैठा के पुत्र हुसैनी बैठा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि स्थानीय थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










