ePaper

भारोत्तोलन में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने 10 मेडल जीते

Updated at : 08 Sep 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
भारोत्तोलन में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने 10 मेडल जीते

गोपालगंज में हुए राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. गोपालगंज में हुए राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी गोपालगंज की धरती से सीतामढ़ी का नाम रौशन कर लौटे है. यहां के खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल जीते हैं. गोपालगंज से लौटने पर जिला प्रशासन की ओर से डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की है.

–30 अगस्त से एक सितंबर तक खेल

गोपालगंज में उक्त प्रतियोगिता तीस अगस्त से एक सितंबर तक चली. इसमें यूथ, जूनियर एवं सीनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी 10 मेडल जीते. अपने कार्यालय कक्ष में उक्त खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही डीएम रिची पांडेय ने कहा कि भारोत्तोलन ताकत व तकनीक का खेल हैं. इसमें मेहनत व नियमित प्रशिक्षण से यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शिरकत कर सकते है. मौके पर जिला भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सुमन ने कहा कि यहां के खिलाड़ी काफी मेहनती व जुनूनी है. खिलाड़ियों की नियमित मेहनत का फल अब देखने को मिल रहा हैं. यहां के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना और जिले का नाम रौशन कर रहें हैं.

— हर प्रखंड में खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र

सुमन ने कहा कि जिला भारोत्तोलन संघ हर प्रखंड में भारोत्तोलन प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी. प्रशिक्षित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को राज्य और देश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा. जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि डीएम पांडेय द्वारा यूथ (बालिका) में ब्राउन्ज मेडल विजेता सुधा कुमार, यूथ में विजेता तन्मय सिंह, जूनियर में रूद्र प्रताप सिंह, जूनियर मे मिहिप कुमार समेत अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन