Sitamarhi: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, सीतामढ़ी होकर चली नई अमृत भारत ट्रेन, जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 15 May 2026 7:32 PM

विज्ञापन

अमृत भारत ट्रेन का स्वागत करते रेलयात्री संघ के सदस्य.

सीतामढ़ी होकर अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है. शुक्रवार को जंक्शन पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी होकर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है. शुक्रवार शाम 4:30 बजे ट्रेन संख्या 14664 पहली बार सीतामढ़ी जंक्शन पहुंची, जहां यात्रियों और रेलकर्मियों ने इसका भव्य स्वागत किया.

केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका के नेतृत्व में ट्रेन के स्वागत का आयोजन किया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

रेलकर्मियों का किया गया सम्मान

स्वागत समारोह में कैट सचिव आलोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार समेत कई रेल अधिकारी और यात्री मौजूद रहे.

इस मौके पर लोको पायलट एसके वर्मा, सहायक लोको पायलट अभिजीत कुमार, ट्रेन मैनेजर दिनेश कुमार श्रीवास्तव और सुरजीत कुमार कुशवाहा को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें माता सीता की प्राकट्य झांकी और प्रमुख तीर्थ स्थलों का मोमेंटो भी भेंट किया गया.

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक सीधी कनेक्टिविटी

ट्रेन गुरुवार दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से रवाना हुई थी. यह जालंधर, लुधियाना, गोरखपुर, रक्सौल और बैरगनिया होते हुए सीतामढ़ी पहुंची.

सीतामढ़ी जंक्शन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4:35 बजे जनकपुर रोड, झंझारपुर, फारबिसगंज और सिलीगुड़ी होते हुए शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी से सोमवार सुबह 8 बजे खुलेगी और सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलयात्री संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से सीतामढ़ी समेत मिथिलांचल के यात्रियों को पंजाब और उत्तर बंगाल जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका ने प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, स्थानीय सांसद और रेल अधिकारियों का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में मुजफ्फरपुर की लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार भी सीतामढ़ी तक किया जाएगा.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन