पिस्तौल व कारतूस के साथ सात बदमाश गिरफ्तार
भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो नदी के तटबंध के समीप से बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो नदी के तटबंध के समीप से बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक लाइटर पिस्टल, दो चाकू, दो किलो गांजा, सात मोबाइल फोन, एक बोलेरो व एक बाइक बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के हिरौली वार्ड संख्या एक निवासी अब्दुल मनान के पुत्र इस्तखार आलम, गाढ़ा वार्ड संख्या सात निवासी मो मुस्तफा के पुत्र मो एहसान, गाढ़ा वार्ड संख्या आठ निवासी मो उस्मान के पुत्र मो महताब आलम, सूर्यपट्टी गांव निवासी नवल राय के पुत्र संतोष कुमार, सूर्यपट्टी वार्ड संख्या 10 निवासी जगरनाथ पटेल के पुत्र कौशल कुमार, रामप्रताप राय के पुत्र विकास कुमार व राजनंदन राय के पुत्र राम इकवाल राय उर्फ रवि के रूप में हुई है. –हत्या के मामले में जेल जा चुका है मो इस्तखार आलम
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए