रविंद्रनाथ टैगोर की मनायी गयी 163वीं जयंती

Updated at : 07 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
रविंद्रनाथ टैगोर की मनायी गयी 163वीं जयंती

राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में मंगलवार को प्राचार्य प्रो.अजय कुमार की अध्यक्षता में प्रख्यात साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 163वीं जन्म जयंती मनायी गई.

विज्ञापन

शिवहर: राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में मंगलवार को प्राचार्य प्रो.अजय कुमार की अध्यक्षता में प्रख्यात साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 163वीं जन्म जयंती मनायी गई.वही कार्यक्रम में प्राचार्य ने रविंद्र नाथ टैगोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. साथ ही कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.मुकेश कुमार झा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महापुरुष के साहित्यिक पक्ष के संबंध में अपना विचार व्यक्त किये. तथा मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार व प्राचार्य, जे एस कॉलेज चन्दौली प्रो.दशरथ प्रजापति ने रविंद्र नाथ टैगोर के विभिन्न आयामों एवं दृष्टिकोणों की विस्तृत चर्चा की. साथ ही कार्यक्रम का संचालन डॉ.विजय कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंजीत प्रसाद वर्मा के द्वारा किया गया.इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ.रंजीत कुमार, डॉक्टर नागभूषण, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर दिग्विजय बिहारी, डॉक्टर रंजना कुमारी सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं शिवानी, आयुषी, मानसी, खुशबू, फैजमा शेख, प्रेम कुमार, आतका कौशर, ज्योत्सना कुमारी, असमीना कुमारी, सुमन कुमारी,सनी कुमार झा, रंजिला कुमारी, रिचा कुमारी शुभम कुमार, जन्नत निशा, धनंजय कुमार, अंशु, निकिता, नेहा कुमारी, दीपशिखा कुमारी, गुड़िया कुमारी ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन