बाजपट्टी में व्यवसायी के घर से 7.47 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायी के घर से 1.47 लाख कैश व छह लाख के सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब 7.47 लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र की भासेपुर पंचायत अंतर्गत मुरौल गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायी के घर से 1.47 लाख कैश व छह लाख के सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब 7.47 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोर आंगन में बंधा बकरा भी ले गये. मंगलवार की सुबह जगने पर चोरी का पता चला. इस संबंध में गृहस्वामी प्रभास कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बताया है कि सोमवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गये. इसी बीच चोरों ने ग्रिल खोलकर कमरों में घुसकर चोरी को अंजाम दिया. चोरी गयी सामग्रियों में छह लाख से ऊपर के सोने व चांदी के जेवरात, कपड़े, बच्चों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 1.47 लाख कैश समेत अन्य कई सामान शामिल है. गृहस्वामी के द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दिया. सूचना के बाद थाना से पुलिस अधिकारी दलदल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. चोरी गया बक्सा समेत अन्य सामान घर के पीछे मैदान से बरामद किया गया. गृहस्वामी की घर के पास ही मोबाइल एसेसरिज व फोटो स्टेट की दुकान है. संवाद प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन