डुमरा में बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरा थाना क्षेत्र मे चोरों का तांडव बढता ही जा रहा है. आए दिन बाइक चोरी व घर दुकान मे चोरी की घटना घटित हो रही है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र मे चोरों का तांडव बढता ही जा रहा है. आए दिन बाइक चोरी व घर दुकान मे चोरी की घटना घटित हो रही है. इसी कडी मे डुमरा थाना क्षेत्र के चक्का रसलपुर गांव के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नगद समेत सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिया. बुधवार की अहले सुबह घर के दरवाजा टूटा हुआ देख ग्रामीण��ं को चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया. ग्रामीणों ने चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और गृहस्वामी को दी. गृहस्वामी दीपक राय सपरिवार प्रदेश में रहकर काम करते हैं. सूचना पर पहुंची डुमरा पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इधर, गृहस्वामी ने ग्रामीणों के माध्यम से बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए प्रदेश में कमाए रुपये सोने व चांदी के जेवरात बनवा कर घर में रखा था. चोरों ने घर के अंदर रखे सभी बक्सा व ट्रंक तोड़कर सारे जेवरात की चोरी कर ली है. ग्रामीणों ने बताया कि करीब नगद रुपये के साथ करीब पांच लाख रुपये के जेवरात की चोरी की गयी है. थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर गृहस्वामी के द्वारा लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन